{"_id":"5b434a144f1c1b55238b5486","slug":"affiliation-for-diploma-in-elementary-education-in-two-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार में डीएलएड की संबद्धता ले सकेंगे निजी संस्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दो हजार में डीएलएड की संबद्धता ले सकेंगे निजी संस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में प्राइमरी अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए निजी शिक्षण संस्थान दो हजार रुपये में संबद्धता हासिल कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के लिए निजी शिक्षण संस्थानों की संबद्धता के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए संस्थान दो हजार रुपये फार्म शुल्क के साथ संबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबद्धता मिलने के बाद 30 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग 2018-20 बैच के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा संचालित करेगा। इसमें मेरिट आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही निजी शिक्षण संस्थानों को एनसीटीई (नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजूकेशन) की निर्धारित सीटों के अनुसार आवंटन होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में जिन निजी शिक्षण संस्थानों के पास एनसीटीई से डीएलएड की मान्यता एवं सरकार/शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हैं, केवल वही संस्थान डीएलएड की संबद्धता के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड को आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और उससे संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org के एफिलेशनल फोल्डर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इच्छुक संस्थान इसे डाउनलोड कर उसे भरकर बोर्ड कार्यालय भेज सकते हैं। आवेदन के साथ संस्थानों को एनसीटीई के डीएलएड के लिए जारी मान्यता पत्र, सरकारी डाइट से अनुमोदित संस्थान में डीएलएड को एनसीटीई के निर्धारित कार्यरत स्टाफ की सूची, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता का जारी नवीनतम भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी शिमला से जारी नवीनतम अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र की प्रति साथ संलग्न करनी होगी।
संस्थान को 30 हजार रुपये फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि डीएलएड की संबद्धता के लिए 20 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क और 30 जुलाई तक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।