फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Advocates protest in Shimla against closure of Administrative Tribunal

ट्रिब्यूनल बंद करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने शिमला में किया प्रदर्शन

Thu, 18 Jul 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest in Shimla against closure of Administrative Tribunal
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ  वकीलों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ट्रिब्यूनल परिसर के बाहर हुए इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वकीलों ने इस बाबत 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


कमेटी ने इस फैसले के खिलाफ  उग्र प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी इसमें पूरा सहयोग दे रहे हैं। ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार का यह फैसला गलत है।
विज्ञापन


इससे वकीलों और कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार ने जुलाई 2008 में इसे बंद करने के बाद फरवरी 2015 में दोबारा खोला था और अब इसे बंद करने के लिए कैबिनेट ने निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का फैसला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और एकतरफा है। ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंदेल ने कहा कि एक सरकार ट्रिब्यूनल को बंद करती है और दूसरी खोलती है। फिर वही सरकार इसे बंद कर देती है।

सरकार को इसे मजबूत करना चाहिए न कि बंद। भारत में कानून के राज को सर्वोपरि माना गया है जबकि राज्य सरकार को यह बात रास नहीं आ रही। ट्रिब्यूनल की ओर से ट्रांसफर के मामलों में पारित स्थगन आदेशों की एवज में ट्रिब्यूनल को बंद करना पूरी तरह से राज्य के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश ट्रिब्यूनल की तर्ज पर हरियाणा में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल खोलने का निर्णय ले रही है। हमारी सरकार को ट्रिब्यूनल रास नहीं आ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed