{"_id":"5cde603bbdec220758760ded","slug":"admitted-cards-generated-for-pg-entrance-exams-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए जेनरेट हुए एडमिट कार्ड, करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए जेनरेट हुए एडमिट कार्ड, करें डाउनलोड
Fri, 17 May 2019 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए 22 मई से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को मत प्रयोग करने के लिए समय दिए जाने और इसके लिए बीस और 21 मई की परीक्षाओं की तिथियों में विवि प्रशासन ने बीते रोज बदलाव किया है।
विज्ञापन
इसके चलते छात्रों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी को भी अतिरिक्त समय मिल गया है। अब विवि के प्रवेश परीक्षा के आधार पर पीजी कोर्स में प्रवेश दिए जाने वाले सभी कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं दो दिन बाद 22 मई को शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
शुरूआती प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा रोलनंबर शुक्रवार देर शाम से विवि के एडमिशन पोर्टल पर जेनरेट होना शुरू हो जाएंगे। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र शुक्रवार शाम से एडमिशन पोर्टल के माध्यम से पूर्व में क्रिएट किए गए अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से अपने रोलनंबर जेनरेट कर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश शर्मा का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार देर शाम से रोलनंबर छात्रों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होना शुरू हो जाएंगे।