{"_id":"5a13e4084f1c1b59678bd304","slug":"admit-card-for-has-main-examination-will-available-from-24-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोगः एचएएस मुख्य परीक्षा को इस दिन तक मिलेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लोक सेवा आयोगः एचएएस मुख्य परीक्षा को इस दिन तक मिलेंगे एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी आवेदकों को कहा है कि वे एचएएस की मुख्य परीक्षा के लिए 24 नवंबर तक अपने दाखिला पत्र हासिल करें। ये परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
दो सत्रों में सवेरे 10 से एक बजे और शाम के सत्र में दो से पांच बजे तक यह परीक्षा होगी। यह जानकारी आयोग के सचिव संजीव पठानिया की ओर से जारी की गई है। पठानिया ने कहा है कि 25 जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
अब मुख्य परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पहले से ही भेज दिए गए हैं। ये परीक्षा आयोग की वेबसाइट पर दी गई तिथियों के अनुसार और निर्देशों के मुताबिक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
जिन भी उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा 2016 के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें निर्धारित परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा। उन्हें परीक्षा केंद्रों पर इसके शुरू होने के 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को 24 नवंबर तक दाखिला पत्र नहीं मिले हैं, वे आयोग के कार्यालय में 10 से पांच बजे के बीच संपर्क सकते हैं। इसके लिए टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।