फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admissions in PG from ICDEOL

इक्डोल ने बढ़ाई पीजी कोर्स में प्रवेश की तारीख

Wed, 24 Aug 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Aug 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
Admissions in PG from ICDEOL

एचपीयू के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) प्रशासन ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश की तारीख नौ सितंबर तक बढ़ा दी है। इक्डोल निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार वैद्य ने कहा कि इसकी अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। नए शैक्षणिक सत्र में एमए, एमकॉम, एमएससी मैथ और पत्राचार से डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है।

विज्ञापन


अब प्रवेश की अंतिम तिथि को नौ सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए इक्डोल में स्थापित किए छात्र सहायता कक्षा के फोन नंबर 0177-2832239 और 2833444 पर संपर्क किया जा सकता है। इक्डोल की वेबसाइट www.ivdeol.hpu{{.org पर जानकारी उपलब्ध है। इसमें प्रोस्पेक्टस भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

लेट फीस 31 तक लें इग्नू कोर्स में दाखिला

Admissions in PG from ICDEOL

इग्नू के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2016 में प्रवेश की 31 अगस्त तक 300 रुपये की लेट फीस के साथ अंतिम तारीख है। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम सिंह ने बताया कि छात्र नजदीकी इग्नू अध्ययन केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय से प्रोस्पेक्टस ले सकते हैं।

वेबसाइट www.ignou.ac.in पर भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। जुलाई 2016 सत्र के लिए नवीन पंजीकृत अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों के लिए फीस वापसी की सुविधा दी जा रही है। यह बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस और बीसीए पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध रहेगी। जुलाई 2015 और जनवरी 2016 सत्र के लिए पंजीकृत छात्र, जिन्होंने जुलाई सत्र में अपने अगले सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण करवाया है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed