{"_id":"5b2cebed4f1c1bb26e8b951b","slug":"admissions-in-govt-degree-college-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पहले आओ सीट पाओ’ के तहत मिलेगी दाखिले में प्राथमिकता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
‘पहले आओ सीट पाओ’ के तहत मिलेगी दाखिले में प्राथमिकता
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
पहली काउंसलिंग के मद्देनजर पहले आओ सीट पाओ के हिसाब से छात्र 23 जून तक कॉलेज में दाखिला फॉर्म भर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पहली काउंसलिंग 25 जून को होगी। इस काउंसलिग में 23 जून तक दाखिला फॉर्म भरने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है, लेकिन जो छात्र-छात्राएं पहली काउंसलिंग में चयनित हो जाएंगे। उन्हें उनकी पसंदीदा विषय की सीट मिल जाएगी। फिरे चाहे दूसरी काउंसलिंग में उनसे अधिक नंबर वाले छात्र ही क्यों न पहुंच जाएं। लेकिन जो पहली काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
अगर किसी विषय की सीटें खाली बचती हैं तो 26 जून से फॉर्म भरने वाले छात्रों को बची हुई सीटों पर दाखिला मिलेगा। चाहे वह पहली काउंसलिंग वाले छात्रों से ज्यादा नंबर ग्रहण करने वाले छात्र हों। ऐसे में कॉलेज में दाखिला लेने वाले उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने पहले आकर 23 जून तक फॉर्म भर लिए हैं।
विज्ञापन
जो छात्र पहली काउंसलिंग के बाद दाखिला फार्म भरेंगे, उन्हें बची हुई सीटों पर ही दाखिला मिलेगा। कॉलेज प्राचार्य डा. एचएस जंवाल का कहना है कि 25 जून को पहली काउंसलिंग होगी। इसमें जिन छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में आ जाएंगे, वह उस कक्षा के लिए चयनित होंगे। 26 जून के बाद दाखिला फॉर्म भरने वाले छात्रों को खाली बची हुई सीटों पर दाखिला मिलेगा।