डिग्री कॉलेजों में दाखिले शुरू, इस तारीख को लगेगी मेरिट लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बीते साल के मुकाबले प्रवेश लेने के लिए इस बार दो दिन अधिक दिए जा रहे हैं। 15 से 24 जून तक कॉलेजों में फॉर्म जमा होंगे। 25 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट लगेगी।
28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। सेमेस्टर सिस्टम के तहत पहली जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी। वार्षिक परीक्षा की प्रणाली के तहत फर्स्ट ईयर की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होगी। 15 जुलाई तक प्रदेश विश्वविद्यालय को फर्स्ट ईयर के लिए सिलेबस और परीक्षा पैट्रन तैयार करने को कहा गया है।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में दीवाली की छुट्टियां चार नवंबर से आठ नवंबर (पांच दिन) और सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2019 से 4 फरवरी (35 दिन) तक रहेंगी। कॉलेज में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (106 दिन) तक लगेंगी।
15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर (36 दिन), 5 फरवरी 2019 से 14 अप्रैल (69 दिन) कुल 105 दिनों तक चलेंगी। 15 अप्रैल 2019 से 10 मई (26 दिन) तक परीक्षाएं और प्रेक्टिकल होंगे। 11 मई से 21 र्मई 2019 तक मूल्यांकन होगा।