फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission to B.Ed will start from next day of counseling

बीएड में प्रवेश को इस दिन से शुरू होगा काउंसलिंग का अगला दौर

Sat, 05 Oct 2019 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Admission to B.Ed will start from next day of counseling

प्रदेश विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलजों में रिक्त रहीं सीटें भरने को 13 और 14 अक्तूबर को काउंसलिंग का अगला राउंड होगा। विवि सभागार में होने वाली काउंसलिंग में प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए वे सभी अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने अब तक काउंसलिंग में भाग नहीं लिया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को विवि के एडमिशन पोर्टल से दस अक्तूबर से पहले आवेदन करना होगा। किस कॉलेज में किस स्ट्रीम की कितनी सीटें खाली हैं, इनका ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


इस राउंड में भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो मेरिट के आधार पर बीएड में प्रवेश दिया जाएगा। चाहे उम्मीदवार ने प्रवेश परीक्षा ही न दी हो। यूजी की पात्रता परीक्षा में प्राप्तांक आधार माना जाएगा। सीटें खाली रहने की स्थिति को देखते हुए 14 अक्तूबर को फिर से पोर्टल आवेदन करने को खोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी एमएस आयुर्वेद की काउंसलिंग स्थगित

प्रदेश विवि से संबद्ध राजकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय की एमडी और एमएस की सीटों को भरने को पूर्व में दस अक्तूबर को निर्धारित काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है।

काउंसलिंग के लिए पर्याप्त सीटों की संख्या न होने से यह निर्णय लिया गया है। अब मॉपअप राउंड करवाकर खाली सीटों को भरा जाएगा। 29 अक्तूबर को विवि राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोल में मॉपअप राउंड आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed