मिशन एडमिशन: हिमाचल के कॉलेजों में 95 फीसदी तक गई मेरिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा दौर शुरू हो गया है। सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2016-17 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए कालेजों में मेरिट लिस्ट लगाई गई। 95 प्रतिशत तक सूबे के कालेजों में मेरिट गई है।
मंगलवार को भी मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) लागू होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
निर्धारित शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का टाइम टेबल अनिवार्य तौर पर प्रदर्शित किया जाए।
यहां जानिए किस कॉलेज में कितनी रही मेरिट
रामपुर कॉलेज में साइंस और कॉमर्स की 140 और आर्ट्स की 600 सीटें भरी जानी हैं। आर्ट्स की अधिकतम कट लिस्ट 94.8 प्रतिशत और न्यूनतम 54.4 प्रतिशत गई। मंडी कॉलेज में कॉमर्स की सामान्य की अधिकतम 92.4 प्रतिशत और न्यूनतम 65.4 प्रतिशत कट लिस्ट रही।
एससी की अधिकतम 65 और न्यूनतम 52 फीसदी, एसटी की अधिकतम 61.8 और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। दिव्यांग की 63.6 फीसदी रही। ऊना कॉलेज में बीकॉम की 140 सीटों के लिए कुल 340 आवेदन प्राप्त हुए। यहां सामान्य वर्ग की अधिकतम मेरिट 91.80 और न्यूनतम 72.20 प्रतिशत रही।
एससी की न्यूनतम 58.60 प्रतिशत और स्पोर्ट्स की 51.80 प्रतिशत रही। बिलासपुर कालेज में साइंस संकाय में सामान्य श्रेणी की मेरिट 92 फीसदी गई। पांवटा साहिब कॉलेज में आर्ट्स की टॉप मेरिट 86.4 प्रतिशत फीसदी रही। मेडिकल में मेरिट 93 फीसदी रही।
नॉन मेडिकल में मेरिट 88.2 फीसदी रही। बीकॉम में मेरिट 91 फीसदी रही। नाहन कॉलेज में आर्ट्स संकाय की टॉप मेरिट 85 फीसदी, नॉन मेडिकल की 91 और मेडिकल की 87 फीसदी रही। कामर्स की मेरिट 80 फीसदी रही।
एक जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
कॉलेज में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (15 सप्ताह) तक लगेंगी। 15 अक्तूबर से 14 नवंबर (30 दिन) तक प्रेक्टिकल और परीक्षाएं आयोजित होंगी। 15 नवंबर से 23 नवंबर (9 दिन) तक मूल्यांकन होगा।
101 दिन तक चलेंगे अन्य सेमेस्टर
दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 24 नवंबर से 31 दिसंबर (38 दिन), 11 फरवरी 2017 से 28 फरवरी (18 दिन) और एक मार्च से 14 अप्रैल (45 दिन) कुल 101 दिनों तक चलेंगी। 15 अप्रैल 2017 से 20 मई (36 दिन) तक प्रेक्टिकल और परीक्षाएं होंगी। 21 मई से 31 र्मई तक तक मूल्यांकन होगा।