{"_id":"5a12bac64f1c1b65548be652","slug":"admission-schedule-for-sainik-school-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल में एडमिशन का मौका, परीक्षा का शेडयूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक स्कूल में एडमिशन का मौका, परीक्षा का शेडयूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में छठी और 9वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा सात जनवरी को होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रोस्पेक्टस सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध हैं। ये प्रोस्पेक्टस तीस नवंबर तक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी समस्त स्कूल प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा देना चाहते हैं, वे पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में यह परीक्षा पांच परीक्षा केंद्रों में होगी। परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जाएगी। प्रश्न पत्रों में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे।परीक्षा केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी लालपानी शिमला, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा और बीबीएनबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन शामिल है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में समस्त स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए है कि इस बारे स्कूली छात्रों को अवगत करवाया जाए। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पत्र मिला है।