{"_id":"5774d5474f1c1b717b79af51","slug":"admission-schedule-for-institute-of-integrated-himalayan-studies-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएचएस ने जारी किया प्रवेश परीक्षा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईएचएस ने जारी किया प्रवेश परीक्षा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस ) ने नए शैक्षणिक सत्र में एमएससी एनवायरनमेंट साइंस, एमबीए ग्रामीण विकास और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (पहाड़ी मीनियेचर पेंटिंग ) के साथ ही पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट 2016-18 में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रवेश लेने के लिए संस्थान ने 25 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की है। जबकि इन कोर्स के लिए 4 अगस्त को प्रवेश परीक्षा की तिथि तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने कहा कि वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया और प्रवेश के
विज्ञापन
लिए चयन के लिए तय मानक और पात्रता शर्तें विवि और संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए है। इसके लिए छात्र w22www.hpuniv.in. www.himalyanstudies,com पर विस्तृत ब्योरा देख सकेंगे।
विज्ञापन