फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission schedule for central university himachal pradesh for session 2019-2020

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडशिमन का शेड्यूल जारी, करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 03 Apr 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Admission schedule for central university himachal pradesh for session 2019-2020
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने स्नातकोत्तर, स्नात्तक सहित पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि स्नात्तक, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश होगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि में प्रवेश के लिए चार अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। यह आठ जुलाई तक चलेगी। अभ्यर्थी स्नताकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल, स्नात्तक के 26 मई, जबकि पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 12 मई को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 24 मई को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। स्नातकोत्तर और स्नात्तक की 31 मई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। अभ्यर्थी पांच जून तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जून को दूसरी मेरिट सूची, जबकि 12 जून तक फीस, 14 जून को तीसरी मेरिट सूची, 19 जून तक फीस जमा होगी। आठ जुलाई को फार्म की वेरिफिकेशन और नौ जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। वहीं पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की 10 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी।

स्नातकोत्तर के इन विषयों की होगी पढ़ाई

एमएससी फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, गणित, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बॉयोइन्फॉर्मेटिक, इन्फॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी, इन्वायरमेंट साइंस, एम लाइब्रेरी साइंस, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमए अर्थशास्त्र, एमबीए ट्रेवल एंड टूरिज्म, एमए एजुकेशन, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया कम्यूनिकेशन, एमए अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, सोशियोलॉजी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, एमए जम्मू-कश्मीर स्टडी शामिल हैं।

स्नात्तक के इन विषयों की होगी पढ़ाई 
बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, बीए संस्कृत ऑनर्स, बी-वॉक मास कम्यूनिकेशन, बी-वॉक फाइनैंशियल एडं मार्केटिंग सर्विसेज, बैचलर्स ऑफ फाइन आर्ट (मूर्तिकला और चित्रकला) की पढ़ाई होगी।

पीजी डिप्लोमा के ये हैं विषय
पीजी डिप्लोमा इन अंबेडकर स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, जम्मू-कश्मीर स्टडीज, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज सहित गोजरी भाषा, शारदा स्क्रीप्ट और गुज्ज हिस्ट्री एंड क्ल्चर में सर्टिफिकेट कोर्स होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed