फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission process will starts in degree colleges of himachal from 17 june

हिमाचल में डिग्री कॉलेजों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 18 Jun 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
admission process will starts in degree colleges of himachal from 17 june

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 22 दिनों की गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से कॉलेज खुलेंगे। साल 2018 के मुकाबले शिक्षा विभाग ने फार्म जमा करवाने के दिनों में इस बार तीन दिनों की कटौती कर दी है।

विज्ञापन


इस साल 18 जून से 24 जून तक केवल सात दिनों में फार्म जमा होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक 25 और 26 जून को मेरिट लिस्ट लगेगी। 27 से 29 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन


फर्स्ट और सेकेंड ईयर व पांचवें सेमेस्टर की पहली जुलाई से कक्षाएं लगेंगी। शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 68 दिन की छुट्टियां रहेंगी। सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2020 से 5 फरवरी (36 दिन) तक रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के दौरान छह दिन की छुट्टियां रहेंगी। गर्मियों की छुट्टियां 22 मई 2020 से 16 जून 2020 तक (26 दिन) की रहेंगी। कॉलेज में फर्स्ट और सेकेंड ईयर व पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 15 अक्तूबर (107 दिन) तक लगेंगी। फर्स्ट और सेकेंड ईयर की कक्षाएं 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक भी लगेंगी।


पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं और प्रैक्टिकल 16 अक्तूबर से 14 नवंबर तक चलेंगे। छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर (36 दिन) और 6 फरवरी 2020 से 10 अप्रैल 2020 (64 दिन) तक चलेंगी। 15 मार्च 2020 से 10 अप्रैल तक फर्स्ट और सेकेंड ईयर की वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed