फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission in PHD at Central University Himachal.

सीयू में पीएचडी के दाखिले शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 04 Nov 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा) Updated Fri, 04 Nov 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
Admission in PHD at Central University Himachal.
- फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर ने शैक्षणिक सत्र जनवरी 2017 के लिए पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 16 विषयों में पीएचडी अध्ययन के लिए, केंद्रीय विवि पहली बार पात्रता परीक्षा लेगा। 4 दिसंबर को सीयू बाकायदा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि पात्रता परीक्षा-2016 का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


विवि की वेबसाइट www.cuhp.in पर भी पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में दाखिले को लेकर तमाम जानकारी दी गई है। इससे पूर्व केंद्रीय विवि में पीएचडी दाखिलों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए एडमिशन फॉर्म के जरिए उनकी अकादमिक और अन्य योग्यताओं पर स्क्रीनिंग की जाती रही है।
विज्ञापन


वहीं पहली बार ही केंद्रीय विवि में अंबेडकर चिंतन और ट्राइबल स्टडीज पर भी शोध कार्यक्रम शुरू किया गया है। वेबसाइट की सूचना अनुसार पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के पीजी कोर्स में न्यूनतम 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तय अंकों में पांच प्रतिशत की छूट यानी पीजी कोर्स में महज 50 प्रतिशत अंकों की शर्त रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों को मिलेगी छूट

Admission in PHD at Central University Himachal.

इसके अलावा यूजीसी नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर आईसीएआर, सेट आदि पात्रता परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को सीयू पात्रता परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई है। नेट, सेट आदि यूजीसी प्रमाणित एंट्रेंस में सफल उम्मीदवार सीधे तौर पर केंद्रीय विवि के पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्य माने जाएंगे।

4 दिसंबर को होने जा रही केंद्रीय विवि पात्रता परीक्षा-2016 में पेपर-1 जनरल एप्टीट्यूड और पेपर-2 में विषय संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि सीयू पात्रता परीक्षा जेआरएफ, नेट, सेट या अन्य यूजीसी प्रमाणित परीक्षाओं से छूटे अभ्यर्थियों के लिए महज एक योग्यता परीक्षा है, जबकि अभ्यर्थियों को पीएचडी में दाखिले के लिए अलग से दाखिला फॉर्म भरना होगा, उसके बाद तमाम औपचारिक मानकों के बाद चयन निर्धारित किया जाएगा। केंद्रीय विवि द्वारा दिसंबर के पहले सप्ताह तक यह दाखिला फॉर्म अलग से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed