फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission in colleges of himachal pradesh

हजारों विद्यार्थियों को राहत, कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी

Sun, 16 Jul 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
admission in colleges of himachal pradesh

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हुए करीब बारह हजार छात्रों को हिमाचल प्रदेश विवि ने बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए अब तारीख 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। अमर उजाला ने इन हजारों छात्रों की समस्या को 14 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

विज्ञापन


दरअसल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई को समाप्त हो गई थी। लेकिन, बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई को घोषित हुआ। ऐसे में इस परीक्षा में पास हुए छात्रों की परेशानी को देखते हुए एचपीयू ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश भर के सभी विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में ये छात्र बीस जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोत लागत योजना में फील्ड सहायकों के भरे जाएंगे दस पद

admission in colleges of himachal pradesh

विवि प्रशासन के समक्ष उठाए गए इस मामले के बाद कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने पूरा भरोसा दिया था कि किसी सूरत में इन छात्रों का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

न्यायालय के आदेशों और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द उपयुक्त फैसला ले लिया जाएगा। शनिवार को इन छात्रों और किन्हीं अन्य कारणों से प्रवेश न ले पाने वाले छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू कर बीस जुलाई तक जारी रखने का निर्णय ले लिया गया। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रही जोत लागत योजना के तहत नियमित आधार पर दस फील्ड सहायकों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

एक पद लिपिक (अनुबंध) का भी भरा जा रहा है। इन पदों के लिए प्रार्थनापत्र और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed