{"_id":"576b89e34f1c1b4d77b47fbf","slug":"admission-in-14-new-colleges-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 नए कॉलेजों में भी एडमिशन इसी सत्र से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
14 नए कॉलेजों में भी एडमिशन इसी सत्र से
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश में खोले गए नए 14 कॉलेजों में भी इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 14 नए कॉलेजों के प्रिंसिपलों को बुधवार को आदेश जारी कर आर्ट्स और कामर्स संकाय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। नए कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं करने की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने नए कॉलेजों के प्रिंसिपलों को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन
नए कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के सरकार के फैसले से अब विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों के पास पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सरकारी डिग्री कॉलेज कंडाघाट, रक्कड़ कांगड़ा, टिक्कर शिमला, सिहुंता चंबा, धामी
विज्ञापन
शिमला, खाड जिला ऊना, चौकी मन्यार ऊना, रे कांगड़ा, कफोटा सिरमौर, सैंज कुल्लू, श्रीनैना देवी जी बिलासपुर, धनेटा हमीरपुर, लयाल कोठी चंबा और निरमंड कुल्लू कॉलेज के प्र्रिंसिपलों को आदेश जारी कर आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया के शेड्यूल के तहत कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन