फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission for pg course in regional center dharamshala from 15 june

रिजनल सेंटर धर्मशाला में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश की प्रक्रिया

Thu, 26 Apr 2018 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
admission for pg course in regional center dharamshala from 15 june
डेमो - फोटो : डेमो

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा, धर्मशाला में पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। 

विज्ञापन


यह पांच जुलाई तक चलेगी। रिजनल सेंटर में वर्तमान में 14 कोर्स में से अधिकतर में प्रवेश प्रक्रिया एचपीयू की प्रवेश परीक्षा और सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के माध्यम से ही होगी। 
विज्ञापन


रिजनल सेंटर में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेेरिट में आए स्थान और प्राप्तांक के ब्योरे के साथ अलग से आवेदन भी करना होगा। 

इन विषयों की सीटों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

admission for pg course in regional center dharamshala from 15 june

रिजनल सेंटर के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि आवेदन से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एलएलबी, एमए इंग्लिश, हिंदी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, एमएमसी, एमए/एमएससी मैथ, एमकॉम में प्रवेश विवि की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।

रिजनल सेंटर की एमबीए सीटों पर एचपीयू मेट प्रवेश परीक्षा के आधार और एमसीए कोर्स में भी एचपीयू-एमसीए प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

रिजनल सेंटर में एमएससी जियोलॉजी और पीजीडीसीए कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इन सभी कोर्स के लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके लिए 15 जून से सेंटर के काउंटर पर फीस अदा करने पर प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed