पीजी के लिए इस माह होगी प्रवेश परीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आज नए शैक्षणिक सत्र का अकादमिक शेड्यूल जारी कर देगा। इसे कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से मंजूरी मिल चुकी है। एचपीयू डीएस कार्यालय इसे मंगलवार को विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने जा रहा है।
ऐसे में छात्र अब घर बैठे विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में पीजी की प्रवेश प्रक्रिया की हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए अप्रैल माह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और मई माह में सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा का दौर चलेगा।
इस बार एचपीयू ने प्रवेश प्रक्रिया में हर तरह की संभावित मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए ही शेड्यूल तैयार किया है। पूर्व डीएस प्रो. गिरिजा शर्मा ही अकादमिक शेड्यूल को तैयार कर गई थीं। अब नए डीएस की देखरेख में प्रवेश की प्रक्रिया संचालित होगी।
एचपीयू बैठक में करेगा हर पहलू पर चर्चा
22 दिसंबर को शेड्यूल तय करने को बुलाई गई बैठक में प्रवेश प्रक्रिया के हर पहलू पर विस्तृत चरचा हुई। इसमें विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने भी शिरकत की थी।
सीओई ने विवि को आश्वस्त किया है कि मई माह में होने वाली प्रवेश परीक्षा से पहले ही यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त करवा दी जाएंगी। काउंसलिंग के समय तक छात्रों को परीक्षा परिणाम दे दिए जाएंगे।
अकादमिक शेड्यूल को तैयार करते हुए विवि प्रशासन ने उत्तरी भारत व प्रदेश के अधिकतर विश्वविद्यालयों, तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षण संस्थानों के प्रवेश शेड्यूल को देख कर ही प्रवेश परीक्षा और आवेदन की तिथियां तय की हैं।
विवि दावा कर रहा है कि दूसरे विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया के साथ या विवि के ही पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के साथ क्लैश न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। विवि के प्रोफेशनल कोर्स का प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल अलग से जारी होगा।