{"_id":"5c3f0fddbdec2273714847d1","slug":"admission-for-ba-bcom-in-icdeol-till-25-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल से बीए-बीकॉम कर रहे विद्यार्थी इस दिन तक लें प्रवेश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल से बीए-बीकॉम कर रहे विद्यार्थी इस दिन तक लें प्रवेश
Wed, 16 Jan 2019 04:40 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2018-19 में इक्डोल से बीए और बीकॉम कर रहे छात्र-छात्राओं को चौथे और छठे सेमेस्टर में 25 फरवरी तक एडमिशन रिन्यूअल करवाना होगा। इस संबंध में विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन/रिन्यूअल फॉर्म भरकर छात्रों को तय फीस 25 फरवरी से पूर्व जमा करवानी होगी। इसके बाद जमा होने वाले फॉर्म पर पांच मार्च तक 500, 15 मार्च तक 1000 रुपये लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन
25 मार्च तक कुलपति की अनुमति पर होने वाले एडमिशन रिन्यूअल पर 1500 रुपये लेट फीस ली जाएगी। यूजी के बीए डिग्री कोर्स में चौथे सेमेस्टर के लिए इक्डोल के सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं से 1400 और बीकॉम से 1700 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस ली जाएगी, जबकि महिला और आरक्षित वर्ग के छात्र-
विज्ञापन
छात्राओं को पांच सौ रुपये रिन्यूअल एडमिशन फीस फॉर्म के साथ जमा करवानी होगी। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने बीते सत्र में इक्डोल से यूजी के बीए और बीकॉम कोर्स में प्रवेश लिया था।