फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission date for mba rural development and four other course extended to fifteen may 2018

एमबीए ग्रामीण विकास सहित चार कोर्स में इस दिन तक कर सकेंगे प्रवेश को आवेदन

Thu, 10 May 2018 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 10 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
admission date for mba rural development and four other course extended to fifteen may 2018
HPU SHimla

अंतर विषयक अध्ययन विभाग ने आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आईआईएचएस में चल रहे चार कोर्स को चलाने के लिए बनाए गए अंतर विषयक अध्यन विभाग ने अपने चारों कोर्स को आनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 मई तक बढ़ा दी है ।

विज्ञापन


इसके लिए एडमिशन पोर्टल को पुन: खोल दिया गया है। विभाग में वर्तमान में एमबीए ग्रामीण विकास ( 50 सीटों )   एमएससी पर्यावरण विज्ञान(30 सीटों ), एमएफए पहाड़ी मिनियेचर (पेंटिंग की 20 सीटों  ) डिप्लोमा आपदा प्रबंधन (20 सीटों ) के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईआईएचएस के निदेशक अरविंद कुमार भट्ट ने माना कि नए बने इस विभाग की प्रवेश प्रक्रिया अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय के माध्यम से ही संचालित की जा रही है। अंतर विषयक अध्ययन विभाग के इन कोर्स को देरी से अन्य पीजी कोर्स के साथ शामिल किया गया था। इसलिए इसके लिए आनलाइन आवेदन करने को छात्रों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण इन चारों कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि को 15 मई तक बढ़ाया गया है। इसके लिए पहले ही कुलपति से मंजूरी ली गई थी। आने वाले आवेदनों के बाद होने वाली प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रवेश की मेरिट तैयार कर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed