फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission date for architecture entrance exam extended

आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
admission date for architecture entrance exam extended

नेशनल काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एंट्रेंस टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर में भाग लेने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च थी। कई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी इस प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन नगरोटा बगवां में चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में इस बार दाखिले प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

admission date for architecture entrance exam extended

परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। देशभर में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए हिमाचल में केवल हमीरपुर में एकमात्र परीक्षा स्थल होगा।

स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां ने भी विद्यार्थियों के वर्ष 2018-19 के लिए दाखिले के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते वर्ष ही प्रदेश में एकमात्र सरकारी क्षेत्र में यह शिक्षण संस्थान नगरोट बगवां में खुला है।

वर्तमान में इस संस्थान में 40 सीटें स्वीकृत हैं। पांच वर्षीय कोर्स बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की सभी 40 सीटें कॉमन प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी।

उधर, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि नेशनल काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। दाखिले के बारे में जागरूक करने को प्रदेश भर के शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में स्मार्ट सिटी का निर्माण शुरू हो रहा है, जिसके चलते आने वाले समय में आर्किटेक्ट की मांग बढ़ने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed