फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission date extended for MA education and B Ed

एमए एजूकेशन और बीएड डिग्री कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

Wed, 06 Sep 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
admission date extended for MA education and B Ed

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने नए शैक्षणिक सत्र 2017-18 में एमए एजूकेशन और बीएड डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इन दोनों कोर्स के लिए 15 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


इक्डोल के निदेशक प्रो. प्रदीप वैद ने बताया कि इन दोनों कोर्स के लिए प्रोस्पेक्टस और अन्य जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 


वहीं इक्डोल के पूछताछ केंद्र में प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए हैं। एचपीयू के रीजनल सेंटर में भी प्रोस्पेक्टस उपलब्ध हैं। इक्डोल में बीएड कोर्स की 450, जबकि एमए एजूकेशन की दो सौ सीटें रखी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में 31 अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया जाएगा। इस संबंध इक्डोल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



14 सितंबर से पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम 

इक्डोल ने यूजी डिग्री कोर्स के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम का शेडयूल तय कर जारी कर दिया है। शेडयूल के मुताबिक यूजी डिग्री बीए, बीकॉम, प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम 14 सितंबर से शुरू होंगे, जो बीस सितंबर तक जारी रहेंगे।

 पीसीपी के लिए एचपीयू इक्डोल भवन को ही केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में छात्रों को अलग से पत्र भेजकर भी शेडयूल भेजा गया है। छात्रों को स्टडी मैटीरियल पोस्ट से भेजने की प्रक्रिया जारी है, जो जल्द उनके पते पर मिल जाएगा।


बीए, बीकॉम, प्रथम व तृतीय सत्र के पीसीपी  हिमाचल प्रदेश विश्ववविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रीय दूरवर्ती षिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केन्द्र, (इक्डोल) के सनातक कक्षाओं बी.ए., बी.कॉम के पांचवें सेमेस्टर के पीसीपी 14 से शुरू हो कर बीस सितंबर तक चलेंगे। जबकि पहले और तीसरे सेमेस्टर के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम 22 से 28 सितंबर तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed