{"_id":"5d2367188ebc3e6cc76897f5","slug":"additional-charge-assigned-to-four-officers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में चार अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में चार अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
Mon, 08 Jul 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चार अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने के चलते चार अन्य अधिकारियों को उनके कार्यभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी है। आदेश के अनुसार निदेशक पर्यटन यूनुस, निदेशक वित्त एचपीएसईबी सुदेश मोक्टा, डीसी मंडी रुगवेद मिलिंद ठाकुर तृतीय फेस में 8 जुलाई से 2 अगस्त मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में रहेंगे। वहीं, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल भी 18 अगस्त तक आईएएस इंडक्शन ट्रेनिंग पर रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया को निदेशक वित्त एचपीएसईबी, निदेशक हिपा चंद्र प्रकाश वर्मा को निदेशक पर्यटन, एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग को डीसी मंडी और एडीएम बिलासपुर विनय धीमान को डीसी बिलासपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त कार्यभार के ये आदेश अधिकारियों के ट्रेनिंग से लौटने तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन