फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Additional buses will not run for students in Hamirpur to reach the examination center

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए नहीं चलेंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 17 Aug 2020 04:03 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will not run for students in Hamirpur to reach the examination center
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गई हैं। हमीरपुर जिले में कई रूटों पर अभी भी कोई बस सेवा नहीं है। अगर है भी तो वह भी निर्धारित समय पर है। ऐसे में इन इलाकों के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिले में एचआरटीसी ने महज 55 रूटों पर ही बसें चलाई हैं। इनमें अधिकतर रूट ऐसे हैं, जहां सुबह के समय बसें नहीं हैं। निजी बसें भी कम ही रूटों पर चल रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि कई जगह से इक्का-दुक्का विद्यार्थी ही आएंगे। ऐसे में एक या दो विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें नहीं चलाई जाएंगी। जो 55 रूट चल रहे हैं, सोमवार को वही चलेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में परीक्षा में बैठने से पहले सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन


सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाएंगे। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। अगर कोई विद्यार्थी बिना मास्क आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अंजु बत्ता सगहल ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा हाल को सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार से परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों की अवाहदेवी रोड के दोनों गेटों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सुजानपुर रोड वाला गेट सुरक्षा दृष्टि से बंद रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाएंगे। बिना मास्क एंट्री नहीं दी जाएगी। दूरदराज के जिलों से अधिकतर छात्र हॉस्टल पहुंच गए हैं। एक विद्यार्थी ने उखली की तरफ से आवाजाही की सुविधा न होने की शिकायत की थी। उसे आसपास के विद्यार्थियों के साथ किसी अभिभावक की गाड़ी या टैक्सी में आने को कहा गया है। अगर फिर भी कोई विद्यार्थी नहीं आ पाता है तो विवि के निर्देशानुसार उसकी परीक्षा बाद में ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed