हिमाचल के कॉलेजों में ईयर सिस्टम शुरू, इस दिन से होंगे दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में प्रथम वर्ष के शैक्षणिक सत्र की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 15 जुलाई से फर्स्ट ईयर का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सचिवालय में रूसा की समीक्षा करते हुए हिमाचल विश्वविद्यालय को कॉलेजों की परीक्षा प्रणाली में किए गए बदलाव को लागू करने के लिए 15 जुलाई तक सभी बंदोबस्त पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 15 जून से ही सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से फर्स्ट ईयर में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया है।
कॉलेजों में ऐसे चलेगा शैक्षणिक सत्र
बीते दिनों शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने राज्य विश्वविद्यालय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में विश्वविद्यालय को 15 जुलाई से पहले परीक्षा प्रणाली और सिलेबस का प्रारूप तैयार करने के आदेश दिए। कहा कि अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद से भी इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं, ताकि 16 जुलाई से फर्स्ट ईयर का शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।
इसके लिए 15 जून से ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी दिए गए। उधर, सेमेस्टर प्रणाली के तहत पहली जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (106 दिन) तक लगेंगी।
विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए दो दिन अधिक
15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर (36 दिन), 5 फरवरी 2019 से 14 अप्रैल (69 दिन) कुल 105 दिनों तक चलेंगी।
15 अप्रैल 2019 से 10 मई (26 दिन) तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 11 मई से 21 र्मई 2019 तक मूल्यांकन होगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बीते साल के मुकाबले प्रवेश लेने के लिए दो दिन अधिक दिए जा रहे हैं।
15 से 24 जून (दस दिन) तक कालेजों में फार्म जमा होंगे। बीते साल आठ दिन फार्म जमा हुए थे। इस साल 25 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।