फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp protest at central university at dehra kangra

सीयू के तीनों कैंपस में दूसरे दिन भी पढ़ाई ठप, छात्रों ने नहीं खोला गेट, परिसर में तनाव

Tue, 18 Feb 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला समेत तीनों परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षा का पूर्ण बहिष्कार रहा। 

विज्ञापन
abvp protest at central university at dehra kangra
धर्मशाला में एबीवीपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीयू के तीनों कैंपस में एबीवीपी ने दूसरे दिन भी पढ़ाई ठप रखी। शाहपुर कैंपस में धरने के बीच सीयू के प्रति उपकुलपति और अधिष्ठाता दौरा करने आए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। इन दोनों अधिकारियों को दूसरी गाड़ी से धर्मशाला पहुंचाना पड़ा।

विज्ञापन


मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद के छात्रों की मांग पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो वीसी एचआर शर्मा और अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रो. रोशन लाल मंगलवार को सीयू के देहरा और शाहपुर परिसरों का जायजा लेने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान जब वे शाहपुर कैंपस पहुंचे तो वहां पर धरने पर बैठे छात्रों ने उनका घेराव किया और उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। दोनों अधिकारी गाड़ी वापस करने की अपील करते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने वाहन वापस नहीं किया। अधिकारी सीयू के एक कर्मचारी की गाड़ी से वापस धर्मशाला पहुंचे और वहां से रजिस्ट्रार की गाड़ी लेकर देहरा के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यार्थी परिषद ने नहीं खोले सीयू के गेट

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को भी धर्मशाला स्थित धौलाधार परिसर के गेट को नहीं खुलने दिया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के प्रति रोष दिखाया। विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी किसी भी विषय की कक्षाओं की पढ़ाई नहीं हुई। सीयू का स्टाफ तो वहां पहुंचा लेकिन विद्यार्थी परिषद ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

विद्यार्थी परिषद का क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। पांचवें दिन वीरेंदर सिंह, कमल, शिवदत्त, शुभम, अंकित, पवन, यशपाल और रंजीत भूख हड़ताल में बैठे। हड़ताल पर बैठे छात्रों की मांगें जायज हैं। उनकी मांगों को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के लिए गए किसी भी अधिकारी की गाड़ी को कब्जे में नहीं लिया गया है। - डॉ. संजीव शर्मा, रजिस्ट्रार, सीयू धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed