{"_id":"5b1e2a164f1c1bae6e8b760c","slug":"abhilaksh-284-rank-in-jee-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के अभिलक्ष का देश भर में 284वां रैंक, कहा- मां ने मुकाम तक पहुंचाया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिमला के अभिलक्ष का देश भर में 284वां रैंक, कहा- मां ने मुकाम तक पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस के नतीजों में शिमला के अभिलक्ष कुमार ने देशभर में 284वां रैंक हासिल किया है। अभिलक्ष ने जेईई मेन्स में भी 286 अंक हासिल कर 431वां रैंक हासिल किया था। दावा किया जा रहा है कि यह प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रैंक है। लोअर कैथू के रहने वाले अभिलक्ष ने सेंट एडवर्ड स्कूल से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा 10 सीजीपीए अंकों के साथ पास की। इसके बाद कोटा से 12वीं तक पढ़ाई की। अभिलक्ष ने 12वीं नॉन मेडिकल विषय में उत्तीर्ण की। इसमें 98 फीसदी अंक हासिल किए थे। इसी दौरान उन्होंने जेईई के लिए कोचिंग की।
विज्ञापन
अभिलक्ष ने एनटीएसई और केवीपीवाई की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। अभिलक्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नीलमा कुमारी को दिया है। कहा कि पहली कक्षा से ही मां ने उन्हें पढ़ाई में मदद की।
विज्ञापन
अभिलक्ष के पिता तरुण कुमार लोअर बाजार में दुकानदार है। पिता ने कहा कि बेटे का आईआईटी मुंबई के लिए चयन हो गया है जो गर्व की बात है।