{"_id":"58adcafe4f1c1b731cb2326f","slug":"aadhar-card-is-compulsory-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार नंबर अब नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना आधार नंबर अब नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन स्कूली विद्यार्थियों ने अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि बंद हो जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ने के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आधार लिंकेज का ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां देती है। आधार कार्ड से बैंक खाते नहीं जुड़ने के चलते शिक्षा निदेशालय किसी भी छात्रवृत्ति का वितरण नहीं कर पा रहा है। ऐसे में निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड नंबर को बैंक से जोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए एचपी ई-पास पोर्टल पर फार्म दिया गया है। इस फार्म को भरकर विद्यार्थियों को संबंधित बैंक में जमा करवाना होगा। विद्यार्थियों के बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ने की पूरी जिम्मेवारी संबंधित शैक्षणिक संस्थान की होगी।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों ने स्वयं को 28 अंक (ईआईडी) संख्या से एचपी ई-पास पोर्टल और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर नामांकित है। उन्हें नए आवंटित 12 अंक आधार संख्या से अपने आवेदन पत्र को संस्थान के माध्यम से अपडेट करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षक संस्थान प्रमुखों को 15 दिन के भीतर बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने को कहा है।