{"_id":"575822474f1c1b27359c5137","slug":"890-students-appears-in-hp-university-mca-enterance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीए की 121 सीटों के लिए 890 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमसीए की 121 सीटों के लिए 890 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बुधवार को शिमला, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एमसीए की प्रवेश परीक्षा आयोजित की। इसमें 890 आवेदनकर्ता छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
एचपीयू के एमसीए विभाग सहित रिजनल सेंटर, धर्मशाला डिग्री कॉलेज सहित विवि से संबद्ध अन्य कॉलेजों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के साथ ही चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को प्राप्तांक के मुताबिक विवि और इससे संबद्ध संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमसीए विभागाध्यक्ष प्रो. मनु सूद ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई से कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर एचपीयू एमसीए विभाग की 121 सीटों, जिनमें 30 सब्सिडाइज्ड और 91 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं, वहीं धर्मशाला रिजनल सेंटर और टुटू स्थित विवि से संबद्ध निजी शिक्षण संस्थान की सीटों के लिए भी यही प्रवेश प्रक्रिया रहेगी।
यूआईआईटी के बीटैक कोर्स की प्रवेश परीक्षा का नतीजा 22 को घोषित होगा
शिमला। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी(यूआईआईटी)में चल रहे बीटैक आईटी और बीटैक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 22 जून को घाषित होना है। एक जुलाई से इन कोर्स के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।