फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8 colleges in Himachal Pradesh not applied for NAAC Accreditation Process

रूसा ग्रांट लेने को गंभीर नहीं प्रदेश के 8 कॉलेज

Fri, 03 Aug 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Aug 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
8 colleges in Himachal Pradesh not applied for NAAC Accreditation Process

केंद्र सरकार से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत ग्रांट लेने के लिए हिमाचल के आठ कॉलेजों के प्रिंसिपल बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। सरकार के कई बार कहने के बावजूद अभी तक इन कॉलेजों ने नैक से मान्यता लेने को आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


नैक से मान्यता मिलने के बाद ही केंद्र सरकार ग्रांट जारी करती है। रूसा के पहले चरण के तहत ग्रांट देने के लिए नैक से मान्यता लेना अनिवार्य नहीं था।

अब रूसा के दूसरे चरण के तहत केंद्र सरकार ने सिर्फ नैक से मान्यता प्राप्त कॉलेजों को ही दो-दो करोड़ की इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रांट देने का फैसला लिया है। मान्यता प्राप्त कॉलेजों की नैक ग्रेडिंग करता है। इसके हिसाब से ग्रांट जारी होती है। बीते दिनों प्रदेश के 13 कॉलेजों को दो-दो करोड़ की ग्रांट मिली है।

विज्ञापन

इन कॉलेजों को नहीं मिली ग्रांट

8 colleges in Himachal Pradesh not applied for NAAC Accreditation Process

जून महीने में 15 अन्य कॉलेजों को भी केंद्र ने ग्रांट दी थी। उधर, प्रदेश के आठ डिग्री कॉलेज अभी भी इस ग्रांट को लेने के लिए गंभीर नहीं हैं। सरकार के कई बार कहने के बावजूद इन कॉलेजों के प्रिंसिपल नैक से मान्यता लेने के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं।

इन कॉलेज प्रिंसिपलों की लापरवाही के चलते दो-दो करोड़ की ग्रांट से यह कॉलेज अभी तक महरूम हैं। उधर, शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया है कि जल्द ही इन कॉलेजों के प्रिंसिपलों से बैठक कर नैक मान्यता लेने के लिए कहा जाएगा।

इन कॉलेजों को नहीं मिली ग्रांट- सुजानपुर टीहरा, ठियोग, झंडूता, जुखाला, इंदौरा, सिराज लंबाथाच, धर्मपुर जिला मंडी और थुरल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed