{"_id":"5755aec74f1c1b181d9c5558","slug":"8-752-students-will-appear-in-hp-university-bed-enterance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"8,752 छात्र देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें रोलनंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
8,752 छात्र देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें रोलनंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आवेदनकर्ता विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर जाकर 13 जून तक रोननंबर डाउनलोड कर सकेंगे।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय, धर्मशाला स्थित शिक्षा विभाग के संस्थान और विवि से संबद्ध 76 बीएड कॉलेजों में प्रवेश को होने वाली परीक्षा में इस बार 8815 छात्रों ने आनलाइन आवेदन किया, इनमें से 8,752 छात्र छात्राओं को पात्र पाया गया है।
विज्ञापन
पात्र पाए गए आवेदनकर्ता 16 जून को प्रदेश भर के 26 परीक्षा केंद्रों में होने वाली प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेंगे। प्रवेश परीक्षा सुबह ग्यारह से एक बजे तक आयोजित की जाएगी। इन छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पर प्रवेश परीक्षा के लिए रोलनंबर उपलब्ध करवा दिए गए है।
विज्ञापन
आवेदनकर्ता विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर जाकर 13 जून तक रोननंबर डाउनलोड कर सकेंगे। रोलनंबर उपलब्ध न होने की सूरत में छात्रों को 13 जून से पहले विवि की प्रवेश परीक्षा सेल में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
इससे संबंधित जानकारी के लिए शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2830891 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बीएड डिग्री कोर्स के एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक पिछले सत्र से दो वर्ष का कोर्स किए जाने के बावजूद इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सिर्फ 79 21 ही थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस नेगी ने बताया कि इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बार सिर्फ 63 परीक्षा फार्म रद्द किए गए हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ये होंगे 26 केंद्र
बीएड कोर्स 2016 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बिलासपुर कॉलेज, चंबा कॉलेज और गर्ल्स स्कूल, धर्मशाला कॉलेज में दो केंद्र, धर्मशाला रिजनल सेंटर, हमीरपुर कॉलेज, कांगड़ा एमसीएम डीएवी कॉलेज, कुल्लू कॉलेज, मंडी कॉलेज, एमएलएसएम सुंदरनगर, नाहन डिग्री कॉलेज, पालमपुर डिग्री कॉलेज, रामपुर पीजी कॉलेज।
विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधि डिग्री कोर्स संस्थान एवालॉज, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज, एपीयू कैंपस में गांधी भवन, साइंस ब्लॉक, अबेदकर भवन, सोलन कॉलेज, ऊना डिग्री कॉलेज और अंब डिग्री कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।