युवाओं के लिए नौकरी का मौका, एलआईसी में भरेंगे 7942 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए एलआईसी में सहायक के पद पर नौकरी का सुनहरा मौका है। एलआईसी ने सहायक के 7942 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
मुख्य परीक्षा 21 और 22 अक्तूबर को ऑनलाइन ली जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर से अभ्यर्थी को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ऑनलाइन ही मिलेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 510, एससी, एसटी व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 85 रुपये ऑनलाइन डेबिट, क्रेडिट और नेटबैंकिंग के माध्यम से देनी होगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों की एलआईसी ब्रांच पालमपुर, धर्मशाला, मंडी, शिमला, हमीरपुर, ऊना, चंबा, नूरपुर, नालागढ़, पांवटा साहिब, परवाणू, देहरागोपीपुर, अंब, कांगड़ा, नाहन, कुल्लू, बिलासपुर, रामपुर व सुंदरनगर में सहायक के खली पदों को भरा जाना है। सहायक पद पर अभ्यर्थी का चयन दो स्तरीय परीक्षा और उसके बाद प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा 100 अंक की होगी। इसमें पास अभ्यर्थी का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन के समय प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा और मुख्य परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी के लिए एलआईसी के सहायक पद के लिए आवेदन व पदों का पूरा ब्योरा निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।