{"_id":"5c3f13b1bdec22736f4a6cf7","slug":"683-youth-cleared-ground-test-obstacle-for-army-recruitment-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए 683 युवाओं ने पार की ग्राउंड टेस्ट की बाधा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना में भर्ती के लिए 683 युवाओं ने पार की ग्राउंड टेस्ट की बाधा
Wed, 16 Jan 2019 04:53 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा मैदान ऊना में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पांचवें दिन ऊना जिले के करीब 3363 युवाओं ने किस्मत अजमाई। युवकों ने 16 सौ मीटर दौड़, लांग जंप, बीम निकालने और जिग-जैग बैलेंस में दमखम दिखाया।
विज्ञापन
683 युवाओं ने ग्राउंड पास किया। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया बुधवार को ऊना के युवाओं की भर्ती हुई। 3697 युवकों ने भर्ती को आवेदन किया था। इनमें 3363 युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर शुरुआती प्रक्रिया में अनफिट पाए गए। ऊना के 2680 युवाओं को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व कंप्यूटरीकृत बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया कि 17 जनवरी को भी ऊना जिले के युवाओं की भर्ती होगी। 18 जनवरी को आरटी जेसीओ और हवलदार एसएमसी की भर्ती होगी। इसमें हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के युवा हिस्सा लेंगे।