स्कूल शिक्षा बोर्ड में नौकरी का मौका, 61 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में नौकरियों का पिटारा खुल गया है। शिक्षा बोर्ड में विभिन्न 61 पदों पर युवाओं को नौकरी देगा। शिक्षा बोर्ड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 50 पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा तीन कंप्यूटर इंजीनियर, एक बुक बाइंडर और दो चालकों के पद भी भरे जाएंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चार पद बाहरी समायोजन से भरे जाएंगे। बोर्ड में एक विधि अधिकारी की भर्ती की जाएगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेग्टा ने शिक्षा बोर्ड का कामकाज पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। छात्र घर बैठे सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड में इन भर्तियों के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं को और ज्यादा गति मिलेगी।
जल्द मांगें जाएंगे आवेदन
तेग्टा ने कहा कि बोर्ड में होने वाली भर्तियों को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। तेग्टा ने यह जानकारी शिमला में आयोजित सर्विस समिति की बैठक के बाद दी है। उन्होंने कहा कि आईटी के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और तीन कंप्यूटर इंजीनियरों की बोर्ड में पहली बार नियुक्ति की जाएगी।
अभी तक बोर्ड में ये पद सृजित नहीं थे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को घर द्वार पर सुविधाएं प्रदान करने का बीड़ा उठाया गया है।