फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   605 posts to be filled in private company in himachal

निजी कंपनी में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 605 पद

Thu, 10 Oct 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
605 posts to be filled in private company in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेरोजगारों के निजी कंपनी में रोजगार के द्वार खुल गए हैं। मैनपावर एसोसिएशन कंपनी 605 पदों पर भर्ती करेगी। सिविल अधिकारी के 355 पद और सिविल सिक्योरिटी में युवाओं के 250 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्तूबर से पहले अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार सुंदरनगर, मंडी के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन


पद के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का दसवीं, जमा दो, स्नातक और एमबीए स्नातक होना अनिवार्य है। सिविल गार्ड पद के लिए ऊंचाई पांच फीट पांच इंच, वजन 50 किलोग्राम, सीना 31 इंच से अधिक होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के महानिदेशक अविनाश शर्मा ने बताया है कि अभ्यर्थियों का चयन सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार 500 से 20 हजार 400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।


सिविल सिक्योरिटी का कार्य क्षेत्र बद्दी और मोहाली में रहेगा। जबकि भर्ती अधिकारियों का कार्य क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेगा। कंपनी से चयनित सभी अभ्यथियों को पांच नवंबर से ज्वाइनिंग देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed