{"_id":"5f49e3a48ebc3e2a9958b79e","slug":"6-national-handball-competitions-canceled-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण हैंडबाल की 6 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रद्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना के कारण हैंडबाल की 6 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रद्द
Sat, 29 Aug 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के कारण जिले के लुहणु में स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के करीब 70 हैंडबाल खिलाड़ियों का कॅरिअर दांव पर लग गया है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर की 6 प्रतियोगिताएं रद्द हुई हैं। कोच मनोज ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
इस बार करीब 70 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर भाग लेना था, लेकिन कोरोना के कारण सब बंद हो गया है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जिन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए मैदान नहीं मिल पा रहा है उन्हें अब वापस फिट करने में करीब तीन माह का समय लगेगा।
विज्ञापन