फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   593 Vocational trainer recruitment in himachal, apply now.

593 वोकेशनल ट्रेनरों की भर्ती, आवेदन करने का अब आखिरी मौका

Tue, 26 Jul 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Jul 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
593 Vocational trainer recruitment in himachal, apply now.

प्रदेश के 593 सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जा रहे वोकेशनल ट्रेनरों के पदों के लिए आवेदन करने का बुधवार को आखिरी दिन है। विभिन्न कंपनियों के तहत दस विषयों में 593 ट्रेनर नियुक्त किए जाने हैं।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने स्पष्ट किया कि आवेदकों को ई-मेल के जरिये कंपनियों के पास आवेदन करना पड़ेगा। एसएसए-आरएमएसए की वेबसाइट edumis.hp.gov.in पर सभी कंपनियों के ई-मेल पते और मोबाइल फोन नंबर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार वेबसाइट से जानकारी एकत्र कर कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश में वोकेशनल शिक्षा के फेज चार को शुरू करने की तैयारी हो गई है। कंपनियों के माध्यम से प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय ने चयन प्रक्रिया की अवधि को भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होंगे साक्षात्कार

593 Vocational trainer recruitment in himachal, apply now.

अब 29 जुलाई से लेकर पांच अगस्त तक पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। पहले 29 और 30 जुलाई को साक्षात्कार होने थे। सोमवार शाम को राज्य परियोजना कार्यालय ने अपने वेबसाइट पर संशोधित शेड्यूल अपलोड कर दिया है।

प्रदेश के 81 स्कूलों में हेल्थकेयर, 36 स्कूलों में रिटेल, 68 स्कूलों में सिक्योरिटी, 170 स्कूलों में आईटीईएस, 52 स्कूलों में एग्रीकल्चर, 73 स्कूलों में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, 60 स्कूलों में टेलीकॉम, 26 स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स, 20 स्कूलों में बीएफएसई और 7 स्कूलों में मीडिया एंड इंटरटेनमेंट विषय को शुरू किया जा रहा है।

आवेदकों से 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 28 जुलाई को पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed