फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5600 candidates will give entrance examination for admission in YSP UHF nauni university

नौणी विवि के लिए 5600 अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा, चार शहरों में बनाए केंद्र

Wed, 13 Jun 2018 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 13 Jun 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
5600 candidates will give entrance examination for admission in YSP UHF nauni university

हिमाचल के 5600 से अधिक छात्र डॉ वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के तीन स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे। बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 जून को होगी।

विज्ञापन


विवि के तीन कॉलेजों में इन तीन कार्यक्रमों में 150 सीटें हैं। इनमें विभिन्न श्रेणियों के लिए 58 आरक्षित सीटों शामिल हैं। स्व-वित्त पोषित मोड में प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक है। लेट फीस के साथ 7 जुलाई तक विवि के वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। 
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज सोलन और विवि परिसर में वानिकी और उद्यानिकी महाविद्यालय के अलावा केएलबी डीएवी कॉलेज (गर्ल्स) पालमपुर, पॉलीटेक्निक कॉलेज सुंदरनगर, जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज) में परीक्षा केंद्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए बढ़ी सीटें 

5600 candidates will give entrance examination for admission in YSP UHF nauni university

कुलसचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे अपने ई मेल पर जाकर भी ऐसा कर सकते हैं। इसकी प्रतिलिपि मेल की गई है।  

इस सत्र से विवि ने सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटें दोगुनी कर दी हैं। इनके लिए सभी विषयों में आरक्षित सीटों की कुल संख्या 14 हो गई है।

पिछले सत्र से विवि ने हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए स्नातक कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की थीं। ग्रामीण इलाकों में स्थित किसी भी सरकारी स्कूल से 8वीं,10वीं या 12वीं की परीक्षाओं में से कोई दो परीक्षाओं को पास करने वाले छात्र इस श्रेणी में सीटों के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed