{"_id":"5d77b4268ebc3e015d44ba0c","slug":"560-youth-of-himachal-will-get-employment-in-private-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 560 युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनियां करेगी नियुक्ति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल के 560 युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनियां करेगी नियुक्ति
Wed, 11 Sep 2019 10:40 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल में युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार मौका मिला है। कंपनी 560 लोगों को रोजगार मुहैया करवाने जा रही है। कंपनी हिमाचल प्रदेश में ही 310 भर्ती अधिकारियों की नियुक्ति करने जा रही है।
विज्ञापन
जबकि 250 सिविल सिक्योरिटी अधिकारी भी नियुक्त होंगे। कंपनी की ओर से नियुक्त युवाओं को 10700 से 24400 तक वेतन दिया जाएगा। चुने हुए युवाओं को अक्तूबर 10 तक ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।
विज्ञापन
कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें 310 भर्ती अधिकारी तथा 250 सिविल सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के इच्छुक अभ्यार्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर जिला मंडी के पते पर स्पीड पोस्ट से भी भेज सकते हैं।
कंपनी ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक निर्धारित की है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को योग्यता दसवीं, बाहरवीं, स्नातक, स्नातकोतर, एमबीए निर्धारित की गई है। मासिक वेतनमान 10700 से 24400 रूपये तक देय होगा।