{"_id":"579c26164f1c1bb04521e0fd","slug":"550-students-come-for-addmision-in-technical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटरल एंट्री दाखिले के लिए पहुंचे 550 छात्र, मेरिट से मिलेगी सीट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लेटरल एंट्री दाखिले के लिए पहुंचे 550 छात्र, मेरिट से मिलेगी सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बडू हमीरपुर में लेटरल एंट्री के तहत स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में सूबे के 550 छात्रों ने भाग लिया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बडू हमीरपुर में लेटरल एंट्री के तहत स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में सूबे के 550 छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज में प्रवेश के लिए सुबह से ही छात्रों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। स्पॉट एडमिशन के लिए प्रदेश भर से छात्र अभिभावकों के साथ पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के पंद्रह विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों में खाली रह गईं 200 सीटों के लिए स्पॉट एडमिशन की गई। इस स्पॉट एडमिशन में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का मेरिट आधार पर चयन किया जाना है। स्पॉट एडमिशन के लिए करीब 330 लीट और 220 नॉन लीट छात्रों ने फार्म जमा करवाए हैं। एडमिशन प्रक्रिया में लेटरल एंट्री परीक्षा देने वाले छात्रों को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन
शेष रिक्त सीटों पर नॉन लीट छात्रों को मौका मिलेगा। देर रात तक यह एडमिशन प्रक्रिया जारी रहेगी। इस संदर्भ में बहुतकनीकी कॉलेज बडू के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह का कहना है कि ऑन स्पॉट एडमिशन में लेटरल एंट्री टेस्ट देने वाले छात्रों को मेरिट आधार पर सीट दी जाएगी। यदि किसी संस्थान में कोई सीट खाली रहती है तो नॉन लीट छात्रों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन