फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   53 students of ihm hamirpur got selected in five star hotels

पांच सितारा होटलों की पसंद बने आईएचएम के 53 छात्र, इनका हुआ चयन

Wed, 14 Mar 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 14 Mar 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
53 students of ihm hamirpur got selected in five star hotels

राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के छात्र पांच सितारा होटलों पसंद बन गए हैं। संस्थान के 53 छात्रों की इस साल पांच सितारा होटलों में प्लेसमेंट हुई है। डेढ़ से लेकर दो लाख रुपये के सालाना पैकेज पर अंतिम साल के छात्रों को होटलों की ओर से ऑफर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


फरवरी 2018 में बीएससी होटल प्रबंधन तथा होस्पिटेलिटी के अंतिम वर्ष के 53 छात्रों को लीला पैलेस बंगलूरू, लियोनिया हॉलीस्टिक डेस्टीनेशन हैदराबाद, द आबरॉय होटल प्रबंधन की ओर से एक लाख 32 हजार से लेकर एक लाख 83 हजार के सालाना पैकेज पर जॉब के लिए आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रभारी रतन गौतम ने बताया कि इस वर्ष होटल प्रबंधन संस्थान में देश के नामी गिरामी होटल प्रबंधकों की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच सितारा होटलों में हुआ चयन

53 students of ihm hamirpur got selected in five star hotels

लीला पैलेस बंगलूरूने अपने विभिन्न होटलों के लिए अंतिम वर्ष के छात्रों को एक लाख 83 के वार्षिक पैकेज पर जॉब का ऑफर दिया है। इसके अलावा लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन हैदराबाद और द ओबराय होटल की ओर से ऑफर लेटर जारी किए गए हैं।

इधर, संस्थान के अकादमिक, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के प्रभारी पुनीत बंटा ने कहा कि हमीरपुर के होटल प्रबंधन संस्थान की प्लेसमेंट काफी बेहतर है। इस वर्ष डिप्लोमा इन फूड एंड विबेरज सर्विसेज में संस्थान के छात्र पंकज सेठी ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया।

डिप्लोमा इन फूड एंड विबेरज सर्विसेज में सीमा राजेवल ने चौथा, राकेश कुमार ने पांचवां और टेक चंद ने आठवां स्थान हासिल किया है। संस्थान के छात्र देश के नामी गिरामी पांच सितारा होटलों की पसंद बनते जा रहे हैं। 

होटल प्रबंधन संस्थान से इनका चयन

53 students of ihm hamirpur got selected in five star hotels

लीला पैलेस बंगलूरू ने अंतिम वर्ष के छात्र हनी चोपड़ा, ऋत्विक भारद्वाज, नमन वर्मा, दीक्षित शर्मा, विशाल राणा, आशीष मिश्रा, हितेश कुमार, कार्तिक, ओम दत्त, नवनीश ठाकुर, दीपांशु शर्मा, हिमांशु गर्ग, गगनदीप को एक लाख 83 के वार्षिक पैकेज पर जॉब के लिए ऑफर दिया है।

लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन हैदराबाद ने अंकुश चंदेल, दीपंाशु डोगरा, दीक्षित शर्मा, हनी चोपड़ा, ऋत्विक भारद्वाज, नमन वर्मा, ओम दत्त, पंकज कुमार, रवि सिंह, साहिल शर्मा, सुमित कुमार, आशीष मेहरा, अमित कंवल, हर्षित शर्मा, प्राची सूद, प्रियंका वर्मा, पुनीत, पुष्कर, रतेश शर्मा, स्पर्श धीमान, अतुल ठाकुर,

मनीष विष्ट, सचिन गुलेरिया, आदित्य जग्गी, आकाश शेखड़ी, अमित कुमार, दिपांशु शर्मा, साहिल शेख, शशांक नेगी, शुभम शर्मा, अकाश शर्मा, नवनीश ठाकुर, विनोद कुमार, विवेक राय, योगेश कुमार अजय कुमार को जॉब के लिए आफर लेटर दिया है। ओबराय होटल की ओर से पुनीत रितेश को ऑफर लेटर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed