फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 student will participate in youth festival

खूबसूरत वादियों में होगा युवा महोत्सव, 500 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
500 student will participate in youth festival

धौलाधार की खूबसूरत वादियों में स्थित धर्मशाला कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चार दिवसीय युवा महोत्सव ग्रुप-दो के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए सूबे के विभिन्न कॉलेजों के 500 से अधिक प्रतिभागी सोमवार को पहुंच गए। सभी प्रतिभागी मंगलवार से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


प्राचार्य सुनील मेहता और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सतीश ठाकुर के अनुसार युवा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 10  बजे डीसी चंद्र प्रकाश वर्मा करेंगे। महोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से होगी।
विज्ञापन


पहले दिन क्लासिकल, वोकल के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धाएं होंगी। 29 सितंबर तक चलने वाले युवा महोत्सव में 70 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।युवा महोत्सव के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा बतौर मुख्यातिथि विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य सुनील मेहता ने कहा कि महोत्सव के प्रतिभागियों और उनके प्रभारियों के रहने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को हर प्रकार की सुविधा देने के पूरे इंतजाम किए गए हैं।  


महोत्सव में होंगी यह स्पर्धाएं
चार दिवसीय युवा महोत्सव ग्रुप-दो में भारतीय शास्त्रीय गायन, सितार वादन, तबला वादन, गीत-ग़जल, लोक गीत, भारतीय समूहगान, पाश्चात्य समूहगान, एकल पाश्चात्य गायन और भारतीय वाद्य वृंद आदि स्पर्धाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed