फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 players will participate in police sports meet, women's unit will play for the first time

पुलिस स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लेंगे 500 खिलाड़ी, पहली बार खेलेगी महिला यूनिट

Sat, 16 Nov 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
500 players will participate in police sports meet, women's unit will play for the first time

51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट पुलिस मैदान धर्मशाला में 17 से 19 नवंबर तक होगी। इसमें प्रदेश भर से करीब 500 महिला और पुरुष खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। मीट का शुभारंभ 17 नवंबर को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे, जबकि 19 नवंबर को समापन समारोह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


डीआईजी नॉर्थ रेंज संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस मीट में पहली बार महिला पुलिस जवानों के लिए भी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिसमें वॉलीबाल सहित एथलेटिक्स के अलावा अन्य इवेंट होंगे। अधिकारियों के लिए भी दो इवेंट करवाए जाएंगे, जिसमें लॉन टेनिस और बैडमिंटन शामिल है। पुरुष वर्ग की खेलों में वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, हैंडबाल, फुटबाल और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिताएं पुलिस ग्राउंड धर्मशाला, कॉलेज ग्राउंड और साई मैदान में होंगी। इसके अतिरिक्त 17 और 18 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार खेलेगी महिला यूनिट

पुलिस मैदान धर्मशाला में 17 नवंबर से शुरू हो रही 51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट में पहली बार महिला यूनिट भी दमखम दिखाएगी। इससे पहले महिला खिलाड़ियों को पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट में कम ही मौका दिया जाता रहा है। महिला पुलिस खिलाड़ियों को मौका न मिलने का मुद्दा अमर उजाला ने वर्ष 2018 में प्रमुखता से उठाया था। उसी का नतीजा है कि 17 नवंबर से शुरू हो रही 51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट पहली बार महिला यूनिट का गठन किया गया है।

इस दौरान महिला पुलिस खिलाड़ियों के भी कई मैच करवाए जाएंगे, जिसमें दौड़ स्पर्धा के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबाल आदि को भी शामिल किया गया है। इससे पहले पुलिस महिला खिलाड़ियों को केवल मात्र दौड़ स्पर्धाओं में ही भाग लेने का मौका दिया जाता था, जबकि अन्य खेलों में पारंगत महिला पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट में खेलने का मौका नहीं मिलता था। इस मर्तबा पहली बार पुलिस महिला खिलाड़ी भी अपना दमखम स्पोर्ट्स मीट में दिखा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed