फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   417 students yet to deposit examination fee, HPTU did not declare result

टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने रोका 417 विद्यार्थियों का रिजल्ट

Sat, 18 Mar 2017 12:15 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
417 students yet to deposit examination fee, HPTU did not declare result

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने समय पर परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाने वाले सूबे के सवा चार सौ विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर माह में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया था, जो जनवरी माह में खत्म हुईं। विवि ने संबद्ध प्रदेश के 43 महाविद्यालयों में बीटेक, बीफार्मेसी, एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों के लिए पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं करवाईं थीं। 

विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर के आधार पर एक हजार से 2000 हजार रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया था। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करवाने के लिए 31 अक्तूबर 2016 डेड लाइन निर्धारित की थी। इसके बाद शुल्क जमा करवाने वाले परीक्षार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करवाना था। 
विज्ञापन


लेकिन 417 विद्यार्थियों ने लेट फीस के बिना ही परीक्षा शुल्क विवि में जमा करवा किया। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्मों की छंटनी की तो पाया कि सवा चार सौ विद्यार्थियों ने विलंब शुल्क जमा नहीं करवाया है। इसके चलते अब विश्वविद्यालय ने विलंब शुल्क जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार राकेश शर्मा ने कहा कि निर्धारित शेडयूल में फीस जमा नहीं करवाने  पर विलंब शुल्क समेत फीस जमा करवानी होती है। शुल्क भरने के बाद विद्यार्थी परीक्षा परिणाम हासिल कर सकते हैं। उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी


पटियाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित समयावधि में तय परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया है, उनके रिजल्ट लेट ड्यू टू फीस (आरएलएफ) दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा शुल्क जमा करवा रहे हैं, जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed