फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   41 candidates failed in ground test of sub inspector recruitment

पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में ग्राउंड टेस्ट में फेल हुए इतने युवा

Fri, 03 Mar 2017 11:43 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
41 candidates failed in ground test of sub inspector recruitment

पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने आए 79 युवाओं में से 41 ने ग्राउंड टेस्ट में घुटने टेक दिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहले दिन कुल 38 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो पाए हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वीरवार को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के

विज्ञापन


खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया। पहले दिन की परीक्षा के लिए चयन आयोग ने 115 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे थे। इनमें से 36 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। तीन उम्मीदवार ऊंचाई कम होने के चलते ग्राउंड टेस्ट में भाग लिए बिना ही बाहर हो गए।

विज्ञापन

16 पदों के लिए 343 उम्मीदवारों को जारी किए बुलावा पत्र

41 candidates failed in ground test of sub inspector recruitment

इसके अलावा कुछ उम्मीदवार दौड़, तो कुछ लंबी और ऊंची कूद में फेल हो गए। ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले 38 उम्मीदवार दूसरी बाधा को पार कर साक्षात्कार में पहुंच गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने बीते वर्ष पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 16 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा का आयोजन किया।

लिखित परीक्षा में कुल 343 उम्मीदवार उत्तीर्ण हो पाए थे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग 2, 3 और 4 मार्च को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कर रहा है। उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन 38 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed