फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   400 EX Servicemen appeared for typing test in hamirpur

जेओए-क्लर्क पद के लिए 400 ने दिया टाइपिंग टेस्ट

Mon, 31 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
400 EX Servicemen appeared for typing test in hamirpur

पूर्व सैनिक रोजगार सैल हमीरपुर में करीब 400 पूर्व सैनिकों का टाइपिंग टेस्ट लिया गया। जेओए तथा क्लर्क के पद भरने के लिए टाइपिंग प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


जेओए तथा क्लर्क के करीब 300 पद भरने के लिए 550 से अधिक पूर्व सैनिकों ने अप्लाई किया था। निजी साक्षात्कार के बाद करीब 400 पूर्व सैनिक टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरे।
विज्ञापन


करीब 150 पूर्व सैनिकों को टाइपिंग टेस्ट नहीं देना पड़ा। जो पूर्व सैनिक फौज में क्लर्क के पद पर तैनात थे, उनके लिए टाइपिंग टेस्ट निर्धारित नहीं किया गया था। सैनिक कल्याण निदेशालय ने इस बार जेओए तथा क्लर्क पद भरने के लिए बीते शनिवार को ही साक्षात्कार का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के बाद सभी को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। जिन पूर्व सैनिकों ने फौज में क्लर्क के पद पर सेवाएं दी हैं, उनके लिए टाइपिंग टेस्ट तय नहीं किया गया था। इन्हें निजी साक्षात्कार के आधार पर ही नौकरी मिल जाएगी।

रविवार को 400 पूर्व सैनिक टाइपिंग टेस्ट दिया है। कुछ दिनों बाद टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी होंगे। 

निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि रविवार को पूर्व सैनिकों का जेओए व क्लर्क के पदों पर टाइपिंग टेस्ट लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed