फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   31 new assistant professors appointed in National Institute of Technology hamirpur

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को मिले 31 नए सहायक प्रोफेसर

Fri, 11 Jan 2019 04:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Fri, 11 Jan 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
31 new assistant professors appointed in National Institute of Technology hamirpur

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में खाली चल रहे 114 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईटी में बैकलॉग में 32 नए पदों पर भर्ती पूर्ण हो गई है, जिसमें से 31 सहायक प्रोफेसरों ने एनआईटी में ज्वाइन भी कर लिया है।

विज्ञापन


एक सहायक प्रोफेसर ने किन्हीं कारणों से अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। अब शेष खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब अगले चरण में सहायक प्रोफेसर ग्रेड-एक, सह प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जोकि इसी साल अप्रैल माह से पहले पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

    
सहायक प्रोफेसर ग्रेड-एक, सह प्रोफेसर और प्रोफेसर के यह पद आंतरिक और बाह्य भर्ती प्रक्रिया से भरे जाएंगे। आंतरिक भर्ती प्रक्रिया में एनआईटी में मौजूदा सह प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर भी सीनियर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अंतिम चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर ही होगा। इसके अलावा एनआईटी से बाहर के प्राध्यापक भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एनआईटी हमीरपुर में टीचिंग फेकल्टी के कुल 261 पद सृजित हैं, जिनमें से 114 खाली चल रहे हैं। जबकि 147 प्राध्यापक मौजूदा समय में सेवाएं दे रहे हैं।

वर्तमान में देशभर से इस संस्थान में यूजी और पीजी कक्षाओं बीटेक, एमटेक, एमबीए और पीएचडी समेत कुल 3439 प्रशिक्षु शिक्षा हासिल कर रहे हैं।एनआईटी के निदेशक डॉ. विनोद यादव का कहना है कि बैकलॉग के तहत 32 पदों पर भर्ती हो चुकी है।

अब अगले चरण में शेष पदों को भरने की प्रक्रिया अप्रैल माह से पूर्व पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बेहतरीन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।


इसके साथ ही टीचिंग स्टाफ के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित किया जा रहा है। चार सालों के बाद हाल ही में एनआईटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ है। आगे भी इस तरह के कार्यक्र जारी रखने के प्रयास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed