फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 thousand candidates will appear in nursing entrance test on 3rd july

प्रदेश में तीस हजार युवतियां देंगी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट

Mon, 27 Jun 2016 10:09 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 27 Jun 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
30 thousand candidates will appear in nursing entrance test on 3rd july

नर्सिंग का कोर्स करने की चाह रखने वाली प्रदेश की 30 हजार युवतियां तीन जुलाई को लिखित परीक्षा देंगी। इसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। लिखित परीक्षा प्रदेश विश्वविद्यालय लेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


एचपीयू ने लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिटन टेस्ट के लिए प्रदेश भर की अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रदेश भर के नर्सिंग कॉलेजों में 600 के करीब सीटें हैं। इसके लिए तीस हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब ये अभ्यर्थी तीन जुलाई को लिखित परीक्षा में बैठेंगी।
विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेरिट के आधार पर इन अभ्यर्थियों को कॉलेजों में एडमिशन दी जाएगी। ट्रेनिंग के बीच प्रशिक्षु नर्सों के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस करवाने का प्रावधान भी रहेगा। टांडा मेडिकल कॉलेज में 28 अभ्यर्थियों को नर्सिंग की
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग दी जाएगी। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने कहा कि नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट तीन जुलाई को होगा। इसमें मेरिट में रहीं 28 अभ्यर्थियों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भी ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed