{"_id":"584c40664f1c1b732a449e2d","slug":"2nd-round-counselling-in-shiva-ayurvedic-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा आयुर्वेद कॉलेज में दूसरे दौर की काउंसलिंग इस दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिवा आयुर्वेद कॉलेज में दूसरे दौर की काउंसलिंग इस दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध शिवा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज कनैता तहसील सदर जिला बिलासपुर में मैनेजमेंट कोटे के तहत खाली रहीं बीएएमएस कोर्स की खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 दिसंबर को कॉलेज परिसर में होगी।
विज्ञापन
विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के मुताबिक बीएएमएस/बीएचएमएस प्रवेश परीक्षा-2016 की मेरिट सूची के आधार पर उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों, फीस तथा काउंसलिंग फार्म सहित शिवा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
काउंसलिंग फार्म तथा बीएएमएस/बीएचएमएस प्रवेश परीक्षा-2016 की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को फीस राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार काउंसलिंग के दिन सीट आवंटन के दौरान जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
फीस स्ट्रक्चर अधिसूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए अलग से कोई बुलावा-पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे गए हैं। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष 0177-2830891 संपर्क कर सकते हैं।