{"_id":"5df0fdea8ebc3e882043775e","slug":"293-assistant-engineer-civil-posts-to-be-filled-in-iph-notification-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच में भरे जाएंगे सहायक अभियंता सिविल के 293 पद, अधिसूचना जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
आईपीएच में भरे जाएंगे सहायक अभियंता सिविल के 293 पद, अधिसूचना जारी
Thu, 12 Dec 2019 03:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Dec 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) में सहायक अभियंता सिविल के 293 पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने भर्ती और पदोन्नति नियम भी तय कर दिए हैं। इस संबंध में आईपीएच सचिव डॉ. आरएन बत्ता की जारी अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया है। इनमें से 25 फीसदी पदों को सीधे या सेकेंडमेंट आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
75 फीसदी पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इस अधिसूचना के अनुसार प्रथम श्रेणी राजपत्रित सहायक अभियंता के कुल 293 पदों को आईपीएच विभाग में भरा जाएगा। ये पद हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए 18 से 45 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सहायक अभियंता के लिए सरकार ने 15600 रुपए-39100 रुपये जमा 5400 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीदवारों के पास ये योग्यता होना जरूरी
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी राज्य और केंद्र सरकार की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक, एएमईआई डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के रीति रिवाजों और बोली के बारे में ज्ञान रखता हो। दो साल तक प्रोबेशन अवधि होगी और इसे अधिकतम एक साल तक बढ़ाया गया।
इन पदों को पदोन्नति से भरने अभ्यर्थी को तदर्थ आधार पर जूनियर इंजीनियर के तौर पर कम से कम 15 साल का अनुभव है तो 45 फीसदी अंक होंगे। सेवा के दौरान डिग्री की है तो 10 फीसदी अंक माने जाएंगे। जूनियर इंजीनियर पद पर नियुक्ति के समय डिग्री हासिल की है तो 15 अंक। इन पदों को भरने के लिए रोस्टर भी लागू होगा।
इन पदों को पदोन्नति से भरने अभ्यर्थी को तदर्थ आधार पर जूनियर इंजीनियर के तौर पर कम से कम 15 साल का अनुभव है तो 45 फीसदी अंक होंगे। सेवा के दौरान डिग्री की है तो 10 फीसदी अंक माने जाएंगे। जूनियर इंजीनियर पद पर नियुक्ति के समय डिग्री हासिल की है तो 15 अंक। इन पदों को भरने के लिए रोस्टर भी लागू होगा।